UPI युपीआई पर चार्जेस

 


आजकल युपीआई पर चार्जेस की चर्चा जोरो पर है, यह आखिर क्या है, इसे समझते है : पहले तो यह जान लो कि जो भी आप आनलाइन एप जैसे गूगल पे, फोनपे, भीम एप, पेटीएम या अन्य से अपने मोबाइल से पेमेंट करते है उसे ही युपीआई कहा जाता है । 

अभी तक यह पेमेंट टोटली फ्री था इसके लिए आपको कोई भी पैसा चुकाने की जरुरत नही थी लेकिन 15 अक्टुबर 2026 से इसके उपर भी चार्ज लगेगा । 

1. यह चार्ज 2000 रुपये से उपर के ट्रंजेक्शन पर लगेगा अर्थात 2000 तक कोई चार्ज नही देना है ।

2 यदि ट्रांजेक्शन 2000 से उपर है तो पुरे ट्रांजेक्शन पर 0.40% MDR देना होगा, इस MDR पर 18% GST भी देना होगा।  अधिकतम चार्ज 300 रुपये होगा और 18% GST अर्थात 354 रुपये।

3  यह चार्ज दुकानदार को देना होगा और इसे MDR (Murchant Discount Rate) कहा गया है । 

4. यदि आप किसी दोस्त को या किसे व्यक्ति को पैसा ट्रांसफर करते है तो वह निशुल्क होगा । 

5 यदि आप युपीआई से कोइ ओंनलाइन टिकिट या बिल भरते हे या पेट्रोल भरवाते है  तब भी यह चार्ज लगेगा, लेकिन यह फिक्स 5 रुपये होगा जो को 2000 रुपये के उपर लगेगा अर्थात इसमे प्रतिशत बेस पर नही है यह फिक्स अमाउंट है ।

यदि आपने युपीआई से 2001 रुपये का या इससे ज्यादा का पेट्रोल या आनलाईन टिकिट लिया तो वह 5 रुपये ही लगेगा ।

6.  यदि आप शेयर मार्केट मे म्युचल फंड या अन्य पर 2000 रुपये से अधिक का पेमेंट करते है तो उस पर 0.02% लगेगा और अधिकतम 300 रुपये होगा ।

7. एसा दुकानदार जिसका महिने का ट्रांसेक्शन 1 लाख से कम है उसे कोई चार्ज नही देना है ।



इसमे जब अतिरिक्त पैसा दुकानदार को देना है तो फिर समस्या कहा है ? समस्या यह है कि कोइ भी दुकानदार अपनी जेब या प्राफिट मे से नही देगा वह या तो ग्राहक  से बोलकर अतिरिक्त पैसे लेगा या वस्तुओ के किमत बडायेगा । जब यह लागु हो जायेगा तो बाद मे सरकार कभी भी इस अमाउंट को बडा भी सकती है । 

यह जो चार्ज लिया जा रहा है यह टेक्स नही है अर्थात यह सरकार के पास नही जायेगा । यह उसके सिस्टम मे ही बटेगा । 

युपीआई काम कैसे करता है, शार्ट मे समझते है, जब आप एक पेमेंट अपने मोबाइल से भेजते है तो उसकी सुचना NPCI (National Payment Corporation of India) को जाती है वह आपके बैक को सुचना भेजता है बैंक से कनफर्म होने के बाद वह दुसरी बैंक जिसमे आप पैसा भेजना चाहते है को सुचना भेजता है उस बैंक से कनफर्म होने के बाद जिसे पैसा भेज रहे है उसे पैसा क्रेडिट की सुचना देता है उसके बाद व आपको सुचना देता है ।

इसमे 5 लोग शामिल होते है , दो एप, दो बैंक (एक आपका और दुसरा जिसे आप पैसा भेज रहे है) और NPCI अर्थात युपीआइ सिस्टम । इन सबका अपना अपना खर्चा है जिसे इससे पुरा किया जायेगा । 







Comments

Popular posts from this blog

QR Code कितना सुरक्षित (safe) है ?

Saving और Investment मे क्या अंतर है ?

INSURANCE बीमा कौन सा लेना चाहिये ।