क्या पोस्ट आफिस MIS scheme मे 14 प्रतिशत तक इंटरेस्ट मिलता है
मेरे पास बहुत से मेल आये है जिसमे बहुत से पाठको ने यह कहा है कि बहुत से युट्युब चैनल्स पर यह कहा जाता है कि पोस्ट ओफिस की एम आई एस (Monthly Income Scheme) स्किम मे 14% तक का ब्याज मिलता है, क्या यह सही है ।
पोस्ट आफिस की इस स्किम मे आपको पहले इकमुश्त राशि जमा करनी पडती है । और इसमे अभी 7.4% ब्याज मिलता है ब्याज समय समय पर बदलता रहता है , यह हर महिने आपके अकाउंट मे जमा हो जाता है । अब जो लोग इस तरह की केलकुलेशन करते है वो शायद इसी ब्याज की आर डी (R.D.) करते होगे जिसमे की 6.7% ब्याज मिलता है और इन दोनो ब्याज की दर को टोटल करते होगे तो यह आ जायेगा 14.1% लेकिन यह गलत है , असल मे आपको इन दोनो का एवरेज अर्थात 7.1-7.2 % के आसपास ही मिलता है क्योकि जब आप पैसा हर महिने ले लेते है तो उसका कम्पाउंडिग नही होता है ।
इसे उदाहरण से समझते है :
मान लो आपने 150000/- जमा किये तो इसका 7.4% अर्थात 925/- हर महिने आपके अकाउंट मे आ जायेगा ।
यदि आपने इसकी 5 साल की एफ डी 7.4% पर की होती तो 5 साल बाद आपका अमाउंट ब्याज सहित 216427/- (150000+66427) होता।
अब चुकि आपने 925/- आर डी 6.7% ब्याज दर पर की है तो यह अमाउंट 5 साल के बाद होगा 66011/-
5 साल के बाद आपके पास 150000+66011 = 216011/- होंगे
जबकि 14% ब्याज से यह अमाउंट 298468 (150000+148468) होना चाहिय था ।
इसलिये यह मान के चलिये कि 14% पुरी तरह गलत है और आपको भ्रमित किया जा रहा है ।

Comments
Post a Comment